यातायात नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई, राजस्थान पुलिस का विशेष अभियान शुरू,पहले ही दिन 18,477 चालान, 16 जुलाई तक बिना हेलमेट, ओवरस्पीडिंग और अवैध पार्किंग पर सख्ती

जयपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं अनुशासित बनाने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस ने पूरे प्रदेश में विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। यह अभियान 2 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक चलेगा। इसके तहत बिना हेलमेट वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, अवैध पार्किंग और राष्ट्रीय राजमार्गों पर लेन अनुशासन का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देश और पुलिस प्रशिक्षण एवं यातायात महानिदेशक अनिल पालिवाल के पर्यवेक्षण में प्रदेश के सभी जिलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (यातायात) डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि अभियान के तहत लोगों को हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, अधिकृत स्थानों पर ही वाहन पार्क करने और राष्ट्रीय राजमार्गों पर लेन अनुशासन बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

अभियान के पहले दिन 2 जुलाई को पूरे प्रदेश में 18,477 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें:

  • 7,104 बिना हेलमेट वाहन चालक
  • 5,133 ओवरस्पीडिंग के मामले
  • 3,082 अवैध पार्किंग के मामले
  • 3,158 लेन अनुशासन का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक शामिल हैं।

राजस्थान पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें तथा सड़क सुरक्षा को जनभागीदारी का अभियान बनाएं।

 

यातायात नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई, राजस्थान पुलिस का विशेष अभियान शुरू,पहले ही दिन 18,477 चालान, 16 जुलाई तक बिना हेलमेट, ओवरस्पीडिंग और अवैध पार्किंग पर सख्ती

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |