पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवक से उसकी पहले से बातचीत होती थी और दोनों सोशल मीडिया के जरिए भी संपर्क में थे। आरोप है कि युवक ने उसे मिलने के लिए होटल बुलाया। वहां खाने-पीने की किसी चीज में नशीला पदार्थ मिला दिया गया, जिसके बाद युवती बेहोश हो गई।
शिकायत के मुताबिक, बेहोशी की हालत में आरोपी उसे होटल के कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद युवती को अपने साथ हुई घटना का पता चला। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी भी दी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी से जुड़े साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
वहीं, सीकर जिले में 23 वर्षीय युवती के लापता होने का एक अलग मामला भी सामने आया है। युवती के चाचा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी भतीजी 1 अक्टूबर की सुबह करीब 7:30 बजे कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी।
परिजनों ने युवती की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस अब युवती की तलाश में जुटी है और उसके संपर्क में रहे लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.