सीकर में प्री-मानसून बारिश से बदला मौसम, 3 इंच बरसात से जनजीवन प्रभावित

सीकर जिले में पश्चिमी विक्षोभ और परिसंचरण तंत्र के असर से प्री-मानसून बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान करीब तीन इंच तक बारिश दर्ज की गई, जिससे शेखावाटी क्षेत्र में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। फतेहपुर क्षेत्र में दिन और रात के तापमान में लगभग आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

मौसम विभाग ने सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों में अंधड़ और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। सीकर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और बीच-बीच में तेज धूप निकलने से उमस भी महसूस की गई, हालांकि बारिश के बाद मौसम में ठंडक आ गई।

बारिश के आंकड़ों के अनुसार सीकर ग्रामीण में 73 मिमी, दांतारामगढ़ में 50 मिमी, सीकर तहसील में 46 मिमी, धोद में 45 मिमी, रामगढ़ शेखावाटी में 26 मिमी, नेछवा में 24 मिमी, खंडेला में 22 मिमी, फतेहपुर में 20 मिमी, अजीतगढ़ में 19 मिमी, लोसल में 18 मिमी, लक्ष्मणगढ़ में 13 मिमी, श्रीमाधोपुर में 11 मिमी, पाटन में 11 मिमी, नीमकाथाना में 9 मिमी और रींगस में 7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

प्री-मानसून बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। खेतों में नमी बढ़ने से खरीफ फसलों की बुवाई ने रफ्तार पकड़ ली है और कई किसानों ने बुवाई शुरू कर दी है। खेतों में ट्रैक्टरों की आवाजाही बढ़ गई है और कृषि कार्यों में तेजी आई है। किसानों का कहना है कि यह बारिश फसलों की बढ़वार के लिए बेहद लाभकारी है और सिंचाई पर निर्भरता भी कम करेगी।

हालांकि शहर में बारिश के कारण कई जगह जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। नवलगढ़ रोड, बजाज रोड, फतेहपुर रोड, लुहारू बस स्टैंड और रोडवेज डिपो के सामने कई दुकानों और क्षेत्रों में पानी भर गया। बस स्टैंड पर जलभराव के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई स्थानों पर निकासी व्यवस्था प्रभावित रही।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |