सीकर व्यापारी के 15 लाख के इलायची के 13 बोरे गायब, फर्जी दस्तावेजों से चोरी

सीकर के ड्राई फ्रूट्स व्यापारी मनोज कुमार के करीब 15 लाख रुपए कीमत के 13 बोरे इलायची जयपुर के एक कोल्ड स्टोरेज से गायब हो गए। आरोपियों ने पीड़ित व्यापारी की फर्म के फर्जी और कूटरचित लेटर पैड पर जाली हस्ताक्षर कर माल को निकाल लिया।

पीड़ित मनोज कुमार ने बताया कि उन्होंने कुल 20 बोरे इलायची को अपने स्वामित्व में 'रणछोड़नाथ इंडस्ट्रीज' कोल्ड स्टोरेज (विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया, रोड नंबर 9-जे, जयपुर) में सुरक्षित रखवाया था। इसके अलावा, उन्होंने पहले ही गणगौरी बाजार स्थित 'श्री गोविंद फर्म' से करीब 25 बोरे इलायची खरीदी थी, जिसका भुगतान ऑनलाइन और नकद कर दिया गया था।

4 अप्रैल को आरोपी पवन झंवर ने मनोज से संपर्क किया और किसी ग्राहक को माल का सैंपल दिखाने के लिए फर्म का लेटर पैड व्हाट्सएप पर भेजने को कहा। भरोसे में आए मनोज ने एक कोरा लेटर पैड भेज दिया। आरोपी ने इस लेटर पैड का दुरुपयोग करते हुए जाली दस्तावेज तैयार किए और उनके फर्जी हस्ताक्षर कर दिए। इसके बाद 7 अप्रैल को 5 बोरे और 17 अप्रैल को 8 बोरे, यानी कुल 13 बोरे इलायची चोरी कर लिए गए।

जब व्यापारी ने माल या उसकी कीमत वापस मांगी, तो आरोपियों ने साफ इनकार कर दिया और मनोज को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी को कोल्ड स्टोरेज से माल निकालने के लिए अधिकृत नहीं किया था।

सीकर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। मामले में फर्जी हस्ताक्षर, धोखाधड़ी और धमकी के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |