मुकुंदरा टनल में दौड़ने लगीं गाड़ियां, 15 दिन बाद दूसरा टनल भी होगा शुरू

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्थित राजस्थान की सबसे लंबी सड़क टनल मुकुंदरा टनल का ट्रायल शुरू हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI ने फिलहाल झालावाड़ और मध्य प्रदेश की ओर से कोटा आने वाले वाहनों के लिए टनल-1 को ट्रायल आधार पर खोल दिया है। यह ट्रायल करीब दो महीने तक चलेगा। अधिकारियों के अनुसार, अगले 15 दिनों में कोटा से झालावाड़ जाने वाले वाहनों के लिए दूसरी टनल भी चालू कर दी जाएगी।

मुकुंदरा टनल के शुरू होने से दरा की नाल पर लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अनुमान है कि करीब 50 प्रतिशत यातायात अब टनल से होकर गुजरेगा, जिससे हाईवे पर दबाव कम होगा और सफर पहले की तुलना में अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगा।

यह टनल राजस्थान की सबसे लंबी सड़क टनल मानी जा रही है। इसकी कुल लंबाई 4.9 किलोमीटर है, जिसमें 3.3 किलोमीटर मुख्य टनल और 1.6 किलोमीटर कट-एंड-कवर सेक्शन शामिल है। यह परियोजना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का अहम हिस्सा है और मुकुंदरा हिल्स क्षेत्र में यातायात को नई गति देने के साथ-साथ वन्यजीव गलियारे को भी सुरक्षित रखने के उद्देश्य से विकसित की गई है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |