आस्था की अनोखी मिसाल! साधारण किसान ने सांवलिया सेठ के नाम कर दी 3 करोड़ की संपत्ति

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर से आस्था और समर्पण की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। डूंगरपुर जिले के खेड़ा सामोर निवासी किसान अमरजी गौतम पाटीदार ने अपनी करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन और संपत्ति भगवान सांवलिया सेठ के नाम दान कर दी।

सबसे खास बात यह है कि अमरजी कोई बड़े उद्योगपति या कारोबारी नहीं, बल्कि एक साधारण किसान हैं। मैली धोती-कुर्ता पहनने वाले इस किसान ने अपनी वर्षों की कमाई और पैतृक संपत्ति भगवान को समर्पित कर दी। बताया जा रहा है कि वे पिछले करीब 10 वर्षों से अपनी जमीन मंदिर के नाम करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। आखिरकार 23 जुलाई को सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जमीन की रजिस्ट्री श्री सांवलिया सेठ मंदिर के नाम कर दी गई।

मंदिर प्रशासन के अनुसार, करीब 10.15 बीघा जमीन की रजिस्ट्री हो चुकी है, जबकि अमरजी ने अपनी शेष जमीन, मकान और अन्य संपत्ति भी भविष्य में मंदिर को समर्पित करने की इच्छा जताई है। उनका कहना है कि अब उनके परिवार में कोई नहीं बचा है और उनकी एकमात्र इच्छा है कि इस जमीन का उपयोग गौशाला या जनकल्याण के कार्यों में हो।

अमरजी ने बताया कि जमीन पर पहले ऋण था, जिसे परिचितों की मदद से चुकाया गया। इसके बाद वे अपनी वर्षों पुरानी मनोकामना पूरी कर सके। मंदिर मंडल के अधिकारियों ने भी इसे श्रद्धा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण बताते हुए अमरजी का आभार व्यक्त किया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |