राजस्थान पुलिस का बड़ा एक्शन, 22 दिनों में 1.71 लाख चालान

जयपुर में राजस्थान पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार तेज गति से जारी है। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशों के बाद पूरे प्रदेश में यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त महानिदेशक (यातायात) डॉ. बी एल मीणा ने जानकारी दी कि 4 जून से 25 जून तक मात्र 22 दिनों में कुल 1,71,727 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई है।

अभियान के दौरान सबसे अधिक मामले अवैध काली फिल्म लगाने वाले वाहनों के सामने आए, जिनके 63,298 प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अलावा नियम विरुद्ध नंबर प्लेट, अवैध बॉडी मॉडिफिकेशन, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, हूटर और प्रेशर हॉर्न जैसे मामलों में भी हजारों चालान किए गए। गुरुवार को ही विशेष अभियान के तहत 5,982 मामलों में कार्रवाई की गई, जो अभियान की सख्ती को दर्शाता है।

जिला स्तर पर भी व्यापक कार्रवाई देखने को मिली, जहां अजमेर, जयपुर कमिश्नरेट, झुंझुनूं, जयपुर ग्रामीण, चित्तौड़गढ़, कोटपूतली-बहरोड़ और दौसा सहित कई जिलों में हजारों वाहनों पर कार्रवाई की गई। अकेले जयपुर कमिश्नरेट में 1,098 मामलों में चालान किए गए।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का पालन नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करें और अनधिकृत संशोधनों से बचें, ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके। पुलिस ने साफ किया है कि यह विशेष अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |