अजमेर रोडवेज बस में भीषण आग: 37 यात्री सुरक्षित, ओवरब्रिज पर मचा हड़कंप

अजमेर जिले के अजमेर-किशनगढ़ हाईवे पर मंगलवार दोपहर परासिया रेलवे ओवरब्रिज पर अजमेर डिपो की रोडवेज बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार 37 यात्रियों को चालक और परिचालक की सूझबूझ से समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार बस किशनगढ़ पुराने बस स्टैंड से अजमेर के लिए रवाना हुई थी। ओवरब्रिज पर पहुंचते ही बस के बोनट से धुआं निकलने लगा। चालक भागचंद और परिचालक रामावतार जाटव ने तुरंत बस को रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा। इसके कुछ ही देर बाद बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई और जलकर खाक हो गई।

सूचना मिलने पर किशनगढ़, अजमेर और गेगल टोल से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया गया। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |