खाटूश्यामजी मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट: लाखों श्रद्धालुओं के लिए सख्त ट्रैफिक व सुरक्षा व्यवस्था

सीकर जिले के खाटूश्यामजी में निर्जला एकादशी के दो दिवसीय मेले को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए जिला कलक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत और अतिरिक्त जिला कलक्टर भावना शर्मा ने मेले की व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने मंदिर परिसर सहित प्रवेश व निकासी मार्गों का निरीक्षण कर भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण को लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही अवैध कब्जों को हटाने और जरूरत पड़ने पर प्रतिष्ठानों को सीज करने की चेतावनी दी गई है।

प्रशासन ने सफाई व्यवस्था, जलभराव की समस्या और अग्निशमन व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा है। मेले के दौरान छोटी दमकल गाड़ियों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और 25 से 27 जून तक रींगस रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। वाहनों की पार्किंग और रूट डायवर्जन की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |